...पहले आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और बम फेंककर चले जाते थेः शाह

...पहले आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और बम फेंककर चले जाते थेः शाह

बदायूं। बृहस्पतिवार को बदायूं पहुचे गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में लोगों को कई बार 'बदायूं वालों' कहकर संबोधित करते हुए यहां की जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ने की कोशिश की। उनके निशाने पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों ही रहे। कहा कि 10 साल तक सोनिया, मनमोहन की सरकार चली तब आलिया, मालिया और जमालिया आते थे और बम फेंककर चले जाते थे लेकिन मोदी सरकार में आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं। 

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में इस्लामियां इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में अमित शाह का पूरा भाषण हिंदुत्व पर फोकस रहा। जनता को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की याद दिलाते हुए कहा कि मंदिर बनने पर देशवासी खुश हो रहे हैं। हमने अखिलेश जी और डिंपल बहन को निमंत्रण दिया था। राहुल बाबा और प्रियंका को भी बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए क्योंकि वे अपने वोट बैंक से डरते हैं। कहा- आपको पता है कि उनका वोट बैंक कौन सा है लेकिन उनको डरना है तो डरें हम उस वोट बैंक से नहीं डरते। 

-------

हिंदुओं की आस्था के केंद्रो का किया जिक्र

बदायूं। अयोध्या समेत काशी, केदारनाथ और बद्रीनाथ को भी शामिल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी आस्था के केंद्रों को उर्जावान बनाने का काम किया है। जनता से सवाल किया, कि ये कांग्रेस, सपा, बसपा कर सकती है क्या ? ये भी पूछा कि कश्मीर हमारा है या नहीं। बोले- खरगे कहते हैं कि राजस्थान और यूपी वालों को कश्मीर से क्या लेना देना। बोले- खरगे जी आप नहीं जानते कि बदायूं का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। 

-----

कहते थे- 'खून की नदियां बह जाएंगीं, किसी की कंकड़ मारने की हिम्मत नहीं'/

बदायूं। कश्मीर में अनुच्छेद 370 के बारे में अमित शाह ने कहा कि जब हम 370 का बिल लेकर खड़े थे तो राहुल बाबा और अखिलेश यह कहकर खड़े हो गए थे कि यदि ऐसा हुआ तो खून की नदियां बह जाएंगी। बोले- आज पांच साल हो गए, खून की नदियां तो क्या, आज किसी की कंकड़ मारने की हिम्मत नहीं होती।

-----

कोरोना के टीके के बारे में कहा, 'जनता को सुरक्षित किया मोदी ने'

बदायूं। अमित शाह ने जनता से सवाल किया के आपको कोरोना का टीका लगा या नहीं, किसी का 25 पैसा भी लगा क्या। मोदी ने टीके लगवाकर जनता को सुरक्षित किया। अखिलेश के बारे में कहा कि जो कहते थे टीका नहीं लगवाएंगे, उन्होंने भी जब सबको लगवाते देखा तो वह भी डिंपल भाभी को लेकर रात में लगवा आए। सपा के परिवारवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा ने पांच यादव प्रत्याशी परिवार से दिए, बदायूं वाले यादवों का नंबर कब आएगा। 

--------

'अब गुंडे पलायन कर रहे प्रदेश से'

बदायूं। राज्य सरकार के बारे में कहा कि पहले कांवड़ यात्रा रुकती थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होता था लेकिन जब से योगी मुख्यमंत्री बने हैं तब से गुंडे यहां से पलायन कर रहे हैं। जब सपा की सरकार थी तो यहां कट्टे बनते थे। अब यहां तोप और गोले बन रहे हैं, जिनसे पाकिस्तान डरा हुआ है। अपने भाषण में गंगा एक्सप्रेस वे समेत सरकार की सभी योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ पर भी शाह का पूरा फोकस रहा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto