...तो कैसे हुई पोस्ट ऑफिस कर्मी की मौत, पांचों दोस्तों ने अलग-अलग दिए बयान, हुई एफआईआर
SAB KI BAAT
Jul 22 2025
1470
बदायूं। अप्रैल में गंगा नदी में डूबकर मरे पोस्ट ऑफिस कर्मी की मौत का मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस की मानें तो घटना के बाद पोस्ट ऑफिस कर्मी के साथ उसके जो पांच दोस्त भी स्नान करने गए थे, उनके बयान अलग-अलग मिले हैं। ऐसे में पांचों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
उसहैत क्षेत्र के गांव खेड़ा जलापुर में रहने वाले प्रदीप कुमार उसहैत पोस्ट ऑफिस में तैनात थे। विगत 22 अप्रैल को वह अपने पांच दोस्तों के साथ अटेना गंगा स्नान के लिए गए थे। शाम को उनके दोस्तों ने पुलिस को बताया था कि प्रदीप गंगा में नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने प्रदीप को निकालकर जिला अस्पताल भेजा था, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बताते हैं कि इसके बाद पुलिस ने प्रदीप के दोस्त सूरज, आलोक मिश्रा, अर्जुन, आदर्श और राहुल से पूछताछ की, लेकिन सभी ने अलग-अलग बयान दिए। इससे मृतक के परिवार का कुछ संदेह हुआ। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री को भी की थी, जिसके बाद पुलिस ने पाचों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-----
मुख्य खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-
- गंगा में नहाते समय पोस्ट ऑफिस कर्मी की मौत, दोस्तों संग गया था नहाने
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT