बदायूं में 'भैया जी' जोशी की जल संकट पर चेतावनीः सिर्फ पूजा नहीं, नदियों की सुरक्षा भी जरूरी

बदायूं में 'भैया जी' जोशी की जल संकट पर चेतावनीः सिर्फ पूजा नहीं, नदियों की सुरक्षा भी जरूरी

जनसंवाद और कार्यक्रमों से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, डॉ. शैलेश पाठक का कद व प्रभाव भी बढ़ा

संतोष कुमारी पाठक स्मृति महाविद्यालय में निशुल्क ‘अर्जिता ग्लोबल कम्प्यूटर’ का कन्या पूजन कर शुभारंभ किया

पंचतत्वेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक, ‘वॉटर वूमेन’ शिप्रा पाठक के प्रयासों की सराहना

सबकी बात न्यूज

बदायूं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक 'भैया जी' जोशी के दातागंज प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक, पर्यावरणीय और राजनीतिक माहौल को नई दिशा दी। उनके संदेशों और गतिविधियों ने न केवल जनजागरण किया, बल्कि स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाओं को भी तेज कर दिया।

प्रातः काल संघ की शाखा में सहभागिता के बाद भैया जी जोशी का काफिला सराय स्थित पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इसके बाद सैकड़ों वाहनों के साथ उनका काफिला आगे बढ़ा, जिसमें संघ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ डॉ. शैलेश पाठक के समर्थकों की भी बड़ी भागीदारी रही।

इसके पश्चात वे “वॉटर वूमेन” के नाम से प्रसिद्ध शिप्रा पाठक की पंचतत्व पौधशाला पहुंचे और वहां पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिप्रा पाठक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य भारतीय संस्कृति और पर्यावरण चेतना को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

डॉ. शैलेश पाठक के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भैया जी जोशी ने जल संकट को भविष्य की एक बड़ी वैश्विक चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि केवल नदियों की पूजा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित रखना भी हम सभी का दायित्व है। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम तीन पेड़ लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

शिप्रा पाठक ने कहा कि भारत अपनी सांस्कृतिक एकता और मूल्यों के कारण हर चुनौती का मजबूती से सामना करने में सक्षम है। उन्होंने सभी से प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इसके बाद भैया जी जोशी संतोष कुमारी पाठक स्मृति महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ‘अर्जिता ग्लोबल कम्प्यूटर’ का कन्या पूजन कर उद्घाटन किया। यहां उन्होंने कहा कि व्यक्ति का भविष्य उसकी संगति से तय होता है,  इसलिए हमेशा अच्छे लोगों के साथ रहना चाहिए।

शिप्रा पाठक ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि महाविद्यालय में जल्द ही आधुनिक और नवीन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान के प्रबंधक अंकित पाठक इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं। भैया जी जोशी के दो दिवसीय प्रवास औऱ बड़ी संख्या में लोगो के कार्यक्रमो में उपस्थित रहने से यह यादगार आयोजन रहा तो वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक का कद औऱ भी ज्यादा बढ़ गया है।

-----

ये भी रहे मौजूद

बदायूं। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया, सह प्रांत प्रचारक विनोद,विभाग प्रचारक सुधांश, दातागंज प्रचारक पवन, जिला संघचालक आसित गुप्ता, सह जिलाकार्यवाह मनोज, खंड कार्यवाह प्रशांत, खंड संघ चालक सतीश, खंड संपर्क प्रमुख आदर्श, राकेश बर्मा, दिनेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सप्पू गुप्ता, मनोज सिंह सोलंकी, भावेश प्रताप सिंह, कालीचरण दिवाकर, अग्रवीर गुर्जर, ओमपाल राठौर,ओमवीर राठौर, जयवीर राठौर, सीताराम कश्यप, रविंदर माथुर, पंकज मिश्रा, शिवम् पांडे, ऋषिराज, हरिशंकर श्रीवास्तव, सुधीर पाठक आदि मौजूद रहे। 




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto