शराब के शौकीनों को लाई जा रही थी 'ब्लेंडर्स प्राइड' ...सीट के नीचे बनाई थी बोतलें छिपाने की जगह
SAB KI BAAT
May 10 2025
3360
उझानी पुलिस ने हरियाणा से अवैध रूप से लाई जा रही शराब की बोतलें, हाफ और क्वार्टर पकड़े
बदायूं। शराब के शौकीनों का शौक पूरा करने के लिए हरियाणा से शराब लाई जा रही थी। शराब लाने वाले ने कार की सीट के नीचे बड़ी चतुराई से बोतलें छिपाने की जगह बना रखी थी, लेकिन पुलिस की नजरों से वह छिपी नहीं रह सकीं। पुलिस ने काफी संख्या में 'ब्लेंडर्स प्राइड' ब्रांड की बोतलें, हाफ और क्वार्टर पकड़े हैं, साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विगत शुक्रवार की रात उझानी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बितरोई फाटक से दहेमू जाने वाले मार्ग पर एक ईको स्पोर्ट्स कार को रोककर चेकिंग की। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली और कार की सीटों के नीचे कुछ संदिग्ध नजर आने पर खोलकर देखा तो उसके नीचे गत्तों के डिब्बों में शराब की बोतलें भरीं नजर आईं। सभी बोतलें ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की तथा हरियाणा की थीं, जिन पर फॉर सेल इन हरियाणा ओनली लिखा था। पुलिस ने शराब की बोतलों को
कब्जे में लेकर इन्हें लेकर आने वाले सुरेंद्र पुत्र कालीचरण निवासी एन-251 प्रेमनगर-2 किराडी, सुलेमाननगर थाना प्रेमनगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। सुरेंद्र मूल रूप से ग्राम तियोंथा थाना बेनीपटी जिला मधुबनी, बिहार का निवासी है।
-----
इतनी पकड़ी शराब
बदायूं। पुलिस ने पांच गत्ते के कार्टन से 44 बोतलें, 67 हाफ तथा 15 क्वार्टर बरामद किए हैं। सभी शराब हरियाणा की है जो यहां बेचने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT