छेड़छाड़ का विरोध करने पर शिक्षक ने दबा दिया गला, छात्रा की चली गई आवाज

छेड़छाड़ का विरोध करने पर शिक्षक ने दबा दिया गला, छात्रा की चली गई आवाज

अमरोहा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक शिक्षक ने कक्षा दस में पढ़ने वाली छात्रा का गला दबा दिया, जिससे उसकी आवाज चली गई। कई दिन छात्रा अस्पताल में भर्ती रही। जब उसकी आवाज वापस आई तो उसने शिक्षक की शिकायत की। इसके बाद आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी कक्षा दस में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ाने वाला संविदा शिक्षक विवेक चीमा उसे  परेशान करता था। अक्सर वह छात्रा से छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकतें भी करता था। इसकी शिकायत जब छात्रा ने कक्षा अध्यापिका से की तो कक्षा अध्यापिका ने प्रधानाचार्य को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने आरोपित शिक्षक को बुलाकर खूब फटकारा। इससे वह छात्रा से चिढ़ गया। 

बताते हैं कि विगत 19 अप्रैल को शिक्षक ने छात्रा को धोखे से स्कूल बुलाया और उसका गला दबा दिया। इससे छात्रा की आवाज अचानक चली गई। छुट्टी के बाद छात्रा जब घर पहुंची तो बोल नहीं पा रही थी। इसके बाद परिवार वाले उसे मुरादाबाद इलाज के लिए ले गए। कई दिन छात्रा का यहां इलाज चला, जिसके बाद उसकी आवाज वापस आ सकी। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक विवेक चीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिक्षक को कॉलेज से भी निष्कासित कर दिया गया। बताया जाता है कि शिक्षक स्कूल की अन्य छात्राओं से भी अक्सर छेड़छाड़ करता था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto