दीवार तोड़कर आई 'मौत'...कार की चपेट में आकर पीआरडी जवान ने दम तोड़ा

दीवार तोड़कर आई 'मौत'...कार की चपेट में आकर पीआरडी जवान ने दम तोड़ा

बदायूं। कहते हैं कि मौत का स्थान और वक्त मुकर्रर है। कुछ ऐसा ही हुआ एक पीआरडी जवान के साथ, जब थाने में ड्यूटी के दौरान एक अनियंत्रित कार थाने की दीवार तोड़ते हुए उनसे जा टकराई। हादसे में पीआरडी जवान की मौत हो गई। 

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पातरचोहा निवासी 48 वर्षीय महेंद्र पीआरडी में तैनात थे। उनकी ड्यूटी थाने में लगी थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह थाना गेट पर ही ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सड़क के एक ओर से आ रही तेज रफ्तार कार थाने की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस आई और महेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र बुरी तरह घायल हो गए जबकि कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस कर्मी घायल महेंद्र को मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कार का चालक नशे में था तथा उसमें बैठे अन्य लोग भी शराब पीये थे। 

-------

कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

बदायूं। मलगांव के नजदीक किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। 

बीती रात करीब 11 बजे ऑटो चालक गांव मलिकपुर निवासी 25 वर्षीय अनुज बदायूं से विनावर लौट रहा था। इसी दौरान बरेली-बदायूं रोड पर मलगांव के काली मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनुज को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto