'पेट फाड़कर देखूंगा...लड़का है या लड़की', कहकर चला दी पेट पर हंसिया, अब मिली उम्रकैद
SAB KI BAAT
May 23 2024
2520
बदायूं। पांच बेटियों से तंग आकर पति ने अपनी गर्भवती पत्नी का पेट हंसिया से केवल इसलिए फाड़ दिया कि वह ये देखना चाहता था कि उसके पेट में लड़का है या लड़की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा के साथ 50 हजार का जुर्माना भी डालते हुए सजा सुनाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव घोंचा निवासी गोलू पुत्र सुभाष चद्रं ने 19 सितंबर 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उसकी बहन अनीता की शादी शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी पन्नालाल के साथ हुई थी। अनीता ने शादी के बाद पांच बेटियों को जन्म दिया। इस कारण उसका पति पन्नालाल लगातार उसे प्रताड़ित करता था कि वह बेटियों को जन्म क्यों दे रही है। वह दूसरी शादी करने की भी धमकी अनीता को देता था। घटना के समय अनीता आठ माह की गर्भवती थी। इसी दौरान पन्नालाल घर आया और अनीता से झगड़ने लगा। इसके बाद वह बोला कि तू लड़कियां ही पैदा करती है। इस बार तेरा पेट फाड़कर देखूंगा कि इसमें लड़का है या लड़की। इसके बाद पन्नालान ने अनीता का पेट हंसिया से फाड़ दिया। इसके बाद अनीता की आंत बाहर आ गई और आठ माह के शिशु का गर्भपात हो गया। बाद में पता चला कि वह शिशु लड़का ही था। गंभीर हालत में अनीता को बरेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद परिजनों ने पन्नालाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय सौरभ सक्सेना ने पन्नालाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 50 हजार का जुर्माना भी डाला गया। जुर्माना न देने की स्थिति में उसे छह माह का कारावास और भुगतना होगा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT