खिलाड़ियों ने लगाए चौके छक्के, क्रिकेट के खेल में बहाया पसीना
SAB KI BAAT
May 24 2024
1090
बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समर कैंप के अंतर्गत शुकवार को एचपी इंटरनेशनल स्कूल की फील्ड में कक्षा 11 बी तथा व 12 सी तथा 10 बी तथा 10 सी की टीमों के साथ क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें 12 सी एवं 10 बी की टीमों ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी प्राप्त की।
फाइनल मैच 10-10 ओवर के हुए। श्रीराम क्रिकेट क्लब के संयोजक अनोज सक्सेना, प्रमोद पटेल, अनुराग यादव, कुलदीप गुप्ता, अनुज पटेल, संजीव कुमार एवं शांति स्वरूप राजपूत, अंपायर अभिषेक एवं प्रतीक्ष रहे। 10 बी के आदित्य शर्मा एवं 12 सी के प्रांजल सिंह चौहान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का निर्णय लिया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार एवं व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, विष्णु शाक्य, विकास शर्मा, ललित मोहन मौर्य, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, भरत मिश्रा, चंद्रपाल सिंह सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter