'भाजपा के दिग्विजय चुनाव जीते तो तुम्हें देना होगा डेढ़ लाख...सपा जीती तो मैं दूंगा'
SAB KI BAAT
May 16 2024
4620
बदायूं। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे दुर्विजय सिंह शाक्य और सपा प्रत्याशी आदित्य यादव की जीत-हार को लेकर बदायूं के वकीलों में लगी दो लाख की शर्त की देखादेखी अब गुन्नौर के दो लोगों ने डेढ़ लाख रुपये की शर्त लगाई है। उन्होंने भी बाकायदा दस रुपये के स्टांप पर अपना अनुबंध दो गवाहों की मौजूदगी में किया है।

अनुबंध के अनुसार प्रथम पक्ष संजय लंबरदार निवासी ग्राम पतेई कायस्थ थाना गुन्नौर जिला सम्भल तथा द्वितीय पक्ष ओमप्रकाश निवासी ग्राम डूडाबाग थाना गुन्नौर जिला सम्भल के बीच शर्त लगी है कि यदि भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य विजयी होते हैं तो दूसरा पक्ष यानी ओमप्रकाश पहले पक्ष यानी संजय को डेढ़ लाख रुपये देगा और यदि सपा प्रत्याशी आदित्य यादव जीतते हैं तो प्रथम पक्ष द्वितीय पक्ष को डेढ़ लाख रुपये देगा। अनुबंध पत्र में यह भी लिखा है कि दोनों पक्षों ने अपनी सहमति से 50-50 हजार रुपये अपने एक परिचित के पास रखवा दिए हैं। जमा की गई रकम जीतने वाले को दी जाएगी। इसमें दो गवाह कोशेंद्र पुत्र नरेशपाल निवासी भोजपुर तथा रजनेश पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम सिरौरा काजी के हस्ताक्षर व प्रमाणित फोटो भी हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT