'तू मर जा, हम 50 हजार दे देंगे'...हादसे का 'जुर्माना' न दे पाने का ताना नहीं सह पाया, फांसी लगाकर मर गया
SAB KI BAAT
Jun 24 2026
2610
गंगा स्नान को गए पांच लोगों में एक हो गया था लापता, बाकी चारों पर पंचायत ने लगाया था 10-10 हजार का जुर्माना
सबकी बात न्यूज
बदायूं। खुद पर लगा 10 हजार का जुर्माना न दे पाने और ताने सुनने के कारण एक किशोर इतना अवसाद में आ गया कि उसने फांसी लगाकर खुद ही अपनी जान दे दी।
मामला कादरचौक के गांव नूरपुर का है। बताया जाता है कि विगत सात जून को यहां रहने वाले सूरज, कमलेश, राजीव, जॉनी और सुमित गंगा नहाने कासगंज गए थे। वहां सूरज गंगा में डूबकर लापता हो गया था। बाकी चारों जब गांव लौटे तो ग्रामीणों ने पंचायत बैठा दी। पंचायत ने चारों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाते हुए
उसे सूरज के परिवार वालों को देने का आदेश दिया। बताते हैं कि कमलेश, जॉनी और सुमित ने तो दस-दस हजार दे दिए थे लेकिन आर्थिक तंगी के कारण 16 वर्षीय राजीव रुपये नहीं दे पाया। इसको लेकर सूरज के परिवार की महिलाएं लगातार उसे ताना देती थीे।
तानों से बचने के लिए राजीव बुधवार को बाइक द्वारा किसी रिश्तेदार से रुपये उधार लेने जा रहा था। बताते हैं कि गांव से निकलते ही उसे सूरज के परिवार की महिलाएं मिल गई और उसे गालियां देते हुए ताने मारने लगी। परिवार की एक महिला ने तो यहां तक कह दिया कि तू मर जा, हम 50 हजार दे देंगे। ये सुनकर राजीव गांव से बाहर निकल गया और पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। रात तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसे तलाश किया तो उसकी लाश पेड़ से फंदे पर लटकी मिली।
--------
बदायूं में फांसी की घटनाओं के आंकड़े जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
- बदायूं में हर दूसरे दिन कोई न कोई लगा लेता है फांसी...मरने वालों का आंकड़ा जानकर चौंक जाएंगे




Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT