बदायूं में हादसे, तीन की मौतः घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचल डाला, ट्रक की टक्कर से व्यापारी की मौत
- जरीफनगर और अलापुर क्षेत्र में हुए हादसे
- कुट्टी मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बदायूं में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक मासूम समेत तीन लोगों की जान चली गई।
--------
हादसा-एक
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर के लोग दशहरा पर गंगा स्नान को ट्रैक्टर ट्रॉली से गए थे। दोपहर में ये लोग वापस हो गए। इसी दौरान गांव के ही प्रेमपाल का धेवता छह साल का कार्तिक घर के बाहर खेलने लगा। बताया जाता है कि इसी दौरान उसी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आकर कार्तिक कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार कार्तिक काफी सालों से अपने प्रेमपाल के यहां ही रह रहा था। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
----------
हादसा-दो
बदायूं। अलापुर के कुछ सब्जी व्यापारी बदायूं की मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। सभी लोग एक टेंपो में सवार थे। इसी दौरान कंचनपुर मोड़ के निकट टेंपों की भिड़ंत सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान वार्ड संख्या चार निवासी सर्वेश की मौत हो गई।
----------
हादसा-तीन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव वस्तुइया में पशुओं का चारा काटते समय 55 वर्षीय किसान सर्वेश कुट्टी मशीन की चपेट में आ गए। उनका शरीर मशीन में खिंचता चला गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर परिवार वाले भागे और मशीन से निकाला लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
SAB KI BAAT
