’पंजीकृत व्यापारियों को मिले आयुष्मान कार्ड की सुविधाः नवनीत

’पंजीकृत व्यापारियों को मिले आयुष्मान कार्ड की सुविधाः नवनीत

बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता उर्फ शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आगामी बजट में व्यापारी हितों के बिंदु को शामिल करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम रेनू सिंह को सौंपा। 

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बाढ़ में व्यापारियों का जो नुकसान हो रहा है, व्यापारी विभिन्न प्रकार के कर देकर सरकार को चलाने में सहयोग करता है इसलिए बाढ़ में हो रहे नुकसान का आकलन कर व्यापारियों को मुआवजा दिया जाए, साथ ही बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखकर नगद लेनदेन की सीमा बढ़ाकर एक लाख करने की व आयकर में छूट की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख की करने की मांग करते हुए  आयकर व जीएसटी  देने वाले व्यापारियों के परिवार के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की मुफ्त व्यवस्था की जाए। 

जिला महामंत्री संजीव आहूजा ने बताया कि जीएसटी का सरलीकरण कर जीएसटी के दरों में विभिन्नताएं समाप्त की जाए। एक ट्रेड के सभी प्रकार के कारोबार पर एक ही दर रखी जाए इससे व्यापार को सहूलियत होगी तथा सरलीकरण होने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। इसके साथ ही दैनिक इस्तेमाल की चीज जैसे अनाज, गेहूं, चावल ,दाल, आटा कपड़ा आदि से जीएसटी समाप्त की जाए। 20 साल तक आयकर रिटर्न भरने वाले व्यापारियों को 40 हजार प्रतिमाह पेंशन दी जाए 

नगर अध्यक्ष  राजेश गुप्ता ने कहा कि नए घरेलू व कुटीर उद्योगों को 10 साल तक जीएसटी व इनकम टैक्स से छूट दी जाए। आयकर एवं जीएसटी करदाता व्यापारी को किसी भी प्रकार से मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये का बीमा दिया जाए। आयुष्मान कार्ड की सुविधा वह व्यापारी जो किसी भी विभाग में पंजीकृत हो 10 लाख रुपए का व्यापारी स्वास्थ्य बीमा दिया जाए।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लांबा, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, नरेश शंखधार, दीपक सक्सेना, अमित वैश्य, विनय गुप्ता,राजीव गुप्ता, विनय चतुर्वेदी, सौरभ गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय रस्तोगी,संजीव आहूजा, रूपेंद्र सिंह लांबा आदि लोग मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto