'बच्चों को संभालकर रखना'...! यहां पानी की टंकी में सड़ रहे थे बंदरों के शव
SAB KI BAAT
May 21 2024
2470
बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परमानंदपुर में बनी पानी की टंकी में कई बंदर मृत पाए गए। बंदरों के शव यहां कई दिनों से सड़ रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी पर गांव के बच्चे भी चढ़कर खेलने लगते हैं। भगवान न करे कि कोई बच्चा उसमें गिर जाता तो उसका क्या होता।

सोमवार को कुछ गांव वालों ने ग्राम प्रधान द्रोण कृष्ण सिंह को सूचना दी कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी के आसपास काफी बदबू आ रही है तथा टंकी के अंदर बंदरों के शव पड़े हैं। ग्राम प्रधान ने जाकर देखा तो सूचना सही थी। टंकी के अंदर करीब 10-12 मृत बंदर पड़े थे। इनमें कुछ शव तो बिल्कुल सड़ गए थे।
ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों तथा पुलिस को दी। मशक्कत के बाद बंदरों के शव टंकी से निकलवाए गए। ग्राम प्रधान ने इसमें विभागीय अधिकारियों समेत ठेकेदार व चौकीदार पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बाद मे ग्राम प्रधान ने बंदरों का अंतिम संस्कार करा दिया।
------
अक्सर खेलने टंकी पर चढ़ जाते हैं बच्चे
बदायूं। ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों की मानें तो गांव के बच्चे अक्सर खेलने टंकी पर चढ़ जाते हैं। इसके कुछ वीडियो भी पूर्व में वायरल हुए हैं लेकिन फिर भी जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार की घटना के बाद ग्रामीणों में इस बात को लेकर भय है कि यदि कोई बच्चा किसी दिन टंकी में गिर गया तो क्या होगा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT