सड़क किनारे नशे में पड़ा था युवक, कार आई और कुचलती चली गई
SAB KI BAAT
Oct 06 2025
2870
बदायूं। सड़क किनारे पड़े एक युवक को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक नशे में सड़क किनारे पड़ा था और कार चालक को वह दिखाई नहीं दिया। कार चालक उसे कुचलकर भागा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
रविवार रात को अलापुर के वार्ड संख्या छह निवासी 33 वर्षीय सोनू मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर नखासा बाजार के समीप सड़क किनारे पड़ा था। बताते हैं कि युवक बेहद नशे में था और उससे उठा तक नहीं जा रहा था। रात करीब दो बजे एक कार उसे कुचलती हुई निकल गई। घटना का पता चलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि पुलिस ने कार चालक को भी पकड़ लिया। चालक सरताज शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बढाऊ का रहने वाला है। उसने बताया कि सड़क किनारे लेटे युवक पर उसकी निगाह नहीं पड़ी, जिसके बाद यह हादसा हो गया। इधर सोनू के परिवार वालों के अनुसार, वह काफी नशा करता था। इसके कारण उसके बीबी भी अपने बच्चों को लेकर चली गई थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
