पुलिया के नीचे से आ रही थी कराहने की आवाज...ग्रामीणों ने झांककर देखा तो उड़ गए होश

पुलिया के नीचे से आ रही थी कराहने की आवाज...ग्रामीणों ने झांककर देखा तो उड़ गए होश

पाइप में बंधा पड़ा था युवक, पुलिस ने पूछा तो बताई अपहरण की कहानी

बदायूं। सोमवार को कुछ लोगों ने एक युवक को पुलिया के नीचे बने पाइप में बंधा पड़ा देखा तो वहां भीड़ लग गई। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे तथा उसके पास कुछ छुरी और चाकू भी रखे थे। पुलिस ने आकर उसे खोला तो उसने अपने अपहरण की बात बताई। 

मामला उसावां थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह कुछ लोग उसावां से जसमाह जाने वाले रोड से होकर गुजर रहे थे कि किसी के कराहने की आवाज उन्हें सुनाई दी। लोगों की नजर पुलिया के नीचे बने बड़े-बड़े पाइपों पर गई तो वहां एक पाइप में एक युवक बंधा पड़ा था। ग्रामीण पुलिया से नीचे उतरकर गए तो उन्होंनें देखा कि युवक के पास कुछ चाकू भी पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को खोला तो उसने अपना नाम रमजान अली निवासी गांव दौलतपुर चिकई, जिला फरुर्खाबाद बताया। 

------

बोला- असलहों के बल पर किया उसका अपहरण

बदायूं। थाने में युवक ने बताया कि रविवार रात करीब आधा दर्जन लोगों ने उसका असलहे दिखाकर अपहरण कर लिया था। युवक यहां कैसे आया और उसे पाइप में किसने डाला, इसका पता पुलिस पूछताछ में कर रही है। हालांकि बताया जाता है कि युवक पर पिछले साल उसावां की एक किशोरी को भगाने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया था। वह जमानत पर चल रहा था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto