स्विगी, जोमैटो से करते हैं फूड डिलीवरी तो ई-श्रम पोर्टल पर करवा लें पंजीकरण

स्विगी, जोमैटो से करते हैं फूड डिलीवरी तो ई-श्रम पोर्टल पर करवा लें पंजीकरण

अब होगा ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म श्रमिकों का पंजीकरण

बदायूं। स्विगी, जोमैटो से फूड डिलीवरी या अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइटों से सामान डिलीवरी करने वाले प्लेटफॉर्म वर्कर्स अपना पंजीकरण अब ई-श्रम पोर्टल पर करवा सकते हैं। इसके लिए शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। 

सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने बताया है कि उप्र शासन एवं श्रमायुक्त उप्र कानपुर द्वारा जारी पत्र के अनुक्रम में डीएम ने अधिक से अधिक प्लेटफॉर्म वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए श्रम विभाग को निर्देशित किया है ताकि इन श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म वर्कर्स की श्रेणी में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट तथा अन्य ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कम्पनियों, फूड डिलीवरी कम्पनियों जैसे स्विगी, जोमैटो आदि के लिये काम करने वाले श्रमिक व ओला-उबर जैसी राइड कम्पनियों के लिये काम करने वाले ड्राइवर व अन्य कर्मचारी आदि आते हैं।

उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म वर्कर्स के हितों को संरक्षित करने उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार ने सर्वप्रथम इन सभी का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने के निर्देश दिये हैं। जिले में प्लेटफॉर्म वर्कर्स का पंजीयन कराने के लिए सात से 17 अप्रैल तक कक्ष संख्या 26 के बाहर कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कलैेक्ट्रेट परिसर में प्रातः साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक एक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के सेवा प्रदाता के तौर पर कार्य करने वाले वेन्डर्स के जिले में स्थित कार्यालयों में भी मौके पर पंजीयन सुविधा प्रदान करने के लिए उनके कार्यालयों में ही शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

---------

स्वयं अथवा जनसेवा केंद्र से भी करा सकते हैं पंजीकरण

बदायूं। सहायक श्रमायुक्त ने सभी प्लेटफॉर्म वर्कर्स से अनुरोध किया है कि इस विशेष अभियान में वे अपना ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन अवश्य करा लें। पंजीयन वह स्वंय ई-श्रम पोर्टल की बेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं या किसी भी जनसेवा केन्द्र पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीयन कराने के लिये अनिवार्य अभिलेख आधार, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट व पैन कार्ड की आवश्यकता है। पंजीकरण पूरी तरह से निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन सबमिट होते ही पंजीकरण कार्ड स्वतः जेनरेट हो जाता है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto