रात में महिला के घर में घुसा झोलाछाप...लोगों को पता चला तो खंभे से बांधकर पीटा

रात में महिला के घर में घुसा झोलाछाप...लोगों को पता चला तो खंभे से बांधकर पीटा

लोगों ने झोलाछाप पर लगाया महिला का प्रेमी होने का आरोप, महिला बोली-बेटे के इलाज को आया था

सब की बात न्यूज

बदायूं। इस्लामनगर में रात को एक महिला के घर में घुसे झोलाछाप को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। उसे खंभे से बांधकर जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। लोगों का आरोप था कि झोलाछाप के महिला से संबंध हैं, जिसके कारण वह रात में उसके घर आया था जबकि महिला के अनुसार, उसके बेटे का इलाज झोलाछाप कर रहा है, इसलिए वह रात को घर आया था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं। 

मामला इस्लामनगर बस स्टैंड के पास एक इलाके का है। यहां रहने वाली एक महिला के घर शनिवार देर रात एक झोलाछाप आया था। झोलाछाप दूसरे समुदाय का है। आरोप है कि झोलाछाप के घर आते ही मोहल्ले के कुलदीप, मनीश, महेश, महावीर, ओमपाल, शेरसिंह, मेघ सिंह आदि अपने कई साथियों के साथ घर में घुस आए और झोलाछाप व महिला के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए झोलाछाप को पीटना शुरू कर दिया। ये लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने झोलाछाप को घर से बाहर खींचकर एक खंभे से बांध दिया और उस पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

इधर सूचना मिलने पर मौके पर झोलाछाप के परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद झोलाछाप को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया। महिला ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उसने कहा है कि उसकी ससुराल हरियाणा में है। वह अपने बेटे के साथ बीए के पेपर देने मायके आई थी। शनिवार को उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। उसका इलाज मोहल्ले का ही एक व्यक्ति कर रहा है। उसने उसे फोन करके बेटे को देखने बुलाया था। बेटा दो साल का है। इसी बीच आरोपितों ने उसके घर में घुसकर कथित झोलाछाप को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सात नामजद समेत कुछ अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto