बोरिंग मशीन ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, सम्भल के एक व्यक्ति की मौत, तीन हुए घायल

बोरिंग मशीन ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, सम्भल के एक व्यक्ति की मौत, तीन हुए घायल

बदायूं। ट्रैक्टर के पीछे बोरिंग मशीन लगाकर बिसौली ले जा रहे ट्रैक्टर सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। 

शुक्रवार को सम्भल के नखासा क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय फारूख ट्रैक्टर में बोरिंग मशीन पीछे लगाकर बिसौली की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर पर बनियाठेर निवासी 24 वर्षीय पिंटू, यहीं का 22 वर्षीय फिरोज तथा जनेटा निवासी 50 वर्षीय यासीन भी बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी, जिस कारण चालक स्टीयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिस कारय मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित

                                -- मृतक यासीन --

गांव परमानंदपुर के पास ट्रैक्टर खंती में जाकर पलट गया। हादसे में चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को बिसौली सीएचसी ले गई जहां यासीन को मृत घोषित कर दिया गया। 

मुख्य फोटो-सौजन्य एआई


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto