जिसके घर में खाना खाता रहा, उसकी ही पत्नी को ले गया बहलाकर, लूटता रहा अस्मत

जिसके घर में खाना खाता रहा, उसकी ही पत्नी को ले गया बहलाकर, लूटता रहा अस्मत

बदायूं। एक व्यक्ति पर महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह व्यक्ति जिस साथी मजदूर के घर जाकर खाना खाता रहा, उसकी ही पत्नी को बहलाकर ले गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

मामला दातागंज तहसील के एक गांव का है। यहां गंगा एक्सप्रेस वे का काम चल रहा है, जहां तमाम मजदूर काम कर रहे हैं। यहीं पर उसहैत क्षेत्र के गांव तरसुरा का पिंटू दिवाकर भी काम कर रहा है। आरोप है कि पिंटू ने एक साथी मजदूर से काफी मेलजोल बढ़ा लिया था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं तो पिंटू ने मजदूर के घर पर आना जाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद वह वहीं खाना भी खाने लगा। आरोप है कि एक दिन पिंटू साथी मजदूर की पत्नी को बहलाकर ले गया। महिला को एक जगह रखकर तथा डरा धमकाकर पिंटू ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद किसी तरह महिला वहां से निकल भागी और पति को सारी बात बताई। पति ने पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto