सड़क पर खड़ी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, रामलीला करने जा रहे मथुरा के कलाकार लहूलुहान
SAB KI BAAT
Oct 07 2025
3160
दिल्ली मार्ग पर हुआ हादसा, खत्म हो गया था पिकअप का डीजल, पंप पर लेने गया था चालक
बदायूं। बदायूं-दिल्ली रोड पर स्थित मुजरिया क्षेत्र में सड़क पर खड़ी पिकअप को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में बैठे मथुरा, वृंदावन के कलाकार घायल हो गए। ये कलाकार अब्दुल्लागंज में होने वाली रामलीला में भाग लेने जा रहे थे। हादसे के बाद लहूलुहान कलाकारों को मेडिकल कॉलेज में 
भर्ती कराया गया है। दिल्ली रोड पर मुजरिया क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह उझानी आ रही एक पिकअप का डीजल खत्म हो गया था। चालक ने उसे सड़क पर खड़ा कर दिया था और वह तेल लेने पंप पर गया था। गाड़ी में रामलीला कलाकार बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में सवार रामलीला कलाकार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

दुर्घटना में ये हुए घायल
बदायूं। हादसे में रामलीला संचालक मंडल के मालिक 23 वर्षीय मयंक शुक्ला निवासी ग्राम नौझील बाजना, मथुरा, देवकुमार, अमर चंद्र, रोहित चौधरी, कान्हा उपाध्याय, अजर्य, चेतराम पाठक, मनी, उमेश उपाध्याय, बालकिशन निवासी वृंदावन समेत कई कलाकार घायल हुए हैं। इनमें कई के गुम चोटें भी आई हैं।
--------
कई दिन से सड़क किनारे खड़ा है ट्रक, हादसे को दे रहा दावत
बदायूं। मुजरिया से कछला मार्ग पर स्थित गांव बिचौला टप्पा जामनी तथा अलीगंज के बीच धर्मशाला पर कई दिन से सड़क किनारे एक खराब ट्रक खड़ा है। इसकी वजह से पूर्णिमा के पर्व पर कछला जाने वाले एवं कछला से वापस आने वाले वाहनों के कारण जाम लग गया। दरअसल, कछला की ओर जाते समय एक प्राइवेट बस ने
दूसरे वाहन को ओवरटेक किया और तभी बस का पहिया सड़क से नीचे उतर गया और बस तिरछी होकर झुक गई। इसके बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच

गई। लोग तो जैसे तैसे उतर आए लेकिन सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर से करीब दो-दो किलोमीटर लंबा जाम मुजरिया चौराहे तक लग गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटा जाम लगा रहा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT