रात में घर से निकला युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

रात में घर से निकला युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

बदायूं। रात में घर से निकला युवक लापता हो गया। सुबह उसकी लाश एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। युवक ने आत्महत्या की या उसे मारकर लटकाया गया, यह अभी साफ नहीं हो सका है। 

दातागंज क्षेत्र में गांव नगला गूजर में प्रेमसिंह का परिवार रहता है। प्रेमसिंह का 25 वर्षीय पुत्र रोहित अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। रविवार रात रोहित अपने परिवार वालों से यह कहकर घर से निकला कि वह खेत पर जा रहा है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने रोहित का शव गांव से बाहर एक खेत में पेड़ पर फंदे से लटका देखा तो उन्होंने परिवार को सूचना दी। पुलिस को भी मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजनों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto