धर्म की रक्षा के लिए जुटे हिंदूवादी कार्यकर्ता, सनातन बोर्ड की जिला इकाई गठित

धर्म की रक्षा के लिए जुटे हिंदूवादी कार्यकर्ता, सनातन बोर्ड की जिला इकाई गठित

बदायूं। हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर सोमवार को पटियाली सराय के प्राचीन मंदिर में सनातन धर्म की रक्षा हेतु जुटे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक राष्ट्र के प्रथम अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की जिला इकाई के गठन की घोषणा की। 

सनातन बोर्ड में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा व पद से ऊपर उठकर विभिन्न कार्य विभाग बनाए गए जिसमें विवाह विभाग, न्यायिक ट्रिब्यूनल, विधि विभाग, कामगार विभाग, प्रॉपर्टी विभाग, किराएदार विभाग, जनप्रतिनिधि विभाग, व्यापार व उद्योग विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, धर्म जागरूकता विभाग, धर्म रक्षा विभाग, नारी शक्ति विभाग, प्रशासनिक विभाग, गौ रक्षा विभाग, मीडिया प्रकोष्ठ बनाने की घोषणा की गई। जिले के समस्त हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को बोर्ड से जुड़ने का आह्वान किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता मार्गदर्शक मंडल प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष रजनीश पटेल ने की। उन्होंने लव जिहाद को हिंदू समाज के लिए कैंसर बताया। उपेंद्र उपाध्याय ने हिंदू समाज के बच्चों के विवाह को सुगम बनाने पर जोर दिया। 

मुख्य सचेतक केशव वैश्य ने हिंदू समाज के समक्ष भविष्य की चुनौतियों से दृढ़तापूर्वक लड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जितेंद्र साहू, डॉ. अमर सिंह, पंकज शर्मा, रवि वाल्मीकि, डॉक्टर सुशील गुप्ता, कृष्णवीर सिंह, श्यामपाल दिवाकर, नंदकिशोर जाटव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, चंद्र देव वर्मा आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto
  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto