रात को घर से निकला युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

रात को घर से निकला युवक, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

बदायूं। रात को घर से निकले युवक का शव सोमवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

दातागंज तहसील के गांव प्रसिद्धपुर में महावीर का परिवार रहता है। उनके पांच बेटे हैं, जिनमें 18 साल अतुल सबसे छोटा था। वह इंटर में पढ़ता था, साथ ही कहीं जॉब भी करता था। रविवार रात वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। रात तक नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसे तलाश करना शुरू कर दिया, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को उसका शव गांव के बाहर इलाके में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर परिवार वाले और पुलिस भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की वजह परिवार वाले भी नहीं बता पा रहे हैं। ऐसे में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto