दावत खाकर लौट रहा था युवक, हादसे का हुआ शिकार

दावत खाकर लौट रहा था युवक, हादसे का हुआ शिकार


बदायूं। दावत खाकर गांव के लोगों के साथ बाइक से लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक रास्ते में एक घोड़ा बुग्गी से टकरा गई, जिसमें उसकी मौत हो गई जबकि उसके साथ के दोनों लोग घायल हो गए। 

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया का रहने वाला सुभाष मजदूरी करने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया आया था। सोमवार शाम को वह अपने गांव के जोगेश और भरकुईया निवासी अफसर अली के साथ मझिया दावत खाने गया था। रात करीब एक बजे तीनों लोग दावत खाकर सिमरिया गांव लौट रहे थे कि रास्ते में टिकलापुर गांव के नजदीक सामने से आ रही घोड़ा बग्गी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों लोग जख्मी हो गए। सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि जोगेश और अफसर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto