असरासी के नजदीक भिड़ गईं दो बसें, कई घायल

असरासी के नजदीक भिड़ गईं दो बसें, कई घायल


बदायूं। कादरचौक की तरफ से आ रही रोडवेज की दो बसें एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में टकरा गईं। इसमें कई यात्री घायल हो गए।


बताया जाता है कि टनकपुर डिपो की एक बस तथा दूसरी बस कादरचौक की तरफ से यात्रियों को लेकर आ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे टनकपुर डिपो की बस ने असरासी के नजदीक दूसरी बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों बसों की गति तेज थी जिस कारण टनकपुर डिपो की बस ओवरटेक के समय दूसरी बस से टकरा गई।


टक्कर के कारण दूसरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती की तरफ चली गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए और वहां चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। रोड पर जाम लग गया। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto