पहले प्यार, फिर तकरार, एक दूसरे पर पलटवार और अब....

पहले प्यार, फिर तकरार, एक दूसरे पर पलटवार और अब....

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी संघमित्रा तो सामने ताल ठोक सकते हैं दीपक केएस



बदायूं। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद संघमित्रा मौर्य के वहां से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। यदि ऐसा होता है तो वहां संघमित्रा के सामने खुद को उनका पति बताने वाले दीपक केएस भी ताल ठोक सकते हैं। 


दीपक कुमार स्वर्णकार के अनुसार, काफी समय तक संघमित्रा मौर्य के साथ लिव इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन बदायूं से चुनाव जीतने के बाद संघमित्रा इससे मुकर गई। दीपक का आरोप था कि सांसद व उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन पर जानलेवा हमले भी कराए। इन सबके खिलाफ दीपक ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था, जिसमें तारीखों पर उपस्थित न होने पर लखनऊ के एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा सांसद संघमित्रा व उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पिछले दिनों एनबीडब्ल्यू जारी हो चुके हैं। इस मामले में अब 16 अप्रैल की तारीख लगी है।

-------

संबंधित खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

- 'संकट' में संघमित्रा...पिता बोले- 'बेटी कहने में आती है शर्म', कोर्ट ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट

https://sabkibaat.in/post/sanghmitra-in-trouble

-------

सूत्र बताते हैं कि दीपक की चुनाव लड़ने के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी वार्ता चल रही है। ऐसे में यदि भाजपा द्वारा संघमित्रा मौर्य को मैनपुरी से प्रत्याशी घोषित किया जाता है तो उनके सामने दीपक के एस सपा से प्रत्याशी हो सकते हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto