हादसा या....! रेलवे ट्रैक पर मिली लोको पायलट की लाश, कासगंज में थी तैनाती

हादसा या....! रेलवे ट्रैक पर मिली लोको पायलट की लाश, कासगंज में थी तैनाती

बदायूं। कासगंज में तैनात लोको पायलट का शव उझानी क्षेत्र के बसोमा के पास मिला। लोकोपायलट अवनीश यादव मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे तथा किसी काम से बरेली गए थे। उनके साथ हादसा हुआ या कुछ और, अभी इसका पता नहीं चला है। 

अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र निवासी विष्णुदयाल के करीब 38 साल वर्षीय पुत्र अवनीश यादव रेलवे में लोको पायलट थे। इस समय कासंगज में उनकी तैनाती थी। बृहस्पतिवार को उनका शव बसोमा के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। परिवार वालों के अनुसार, अवनीश विभाग के किसी काम से बरेली गए थे। बुधवार देर शाम वह बरेली से ट्रेन से निकले थे। चर्चा है कि रात में किसी वक्त ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। उनके शरीर पर चोटों के तमाम निशान मिले हैं। ऐसे में मामला हादसा या फिर हत्या के बीच उलझ गया है। हालांकि प्रथम दृष्टया इसे हादसा ही माना जा रहा है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto