हादसों ने छीन लीं तीन परिवारों की खुशियां, तीन लोग हुए मौत का शिकार

हादसों ने छीन लीं तीन परिवारों की खुशियां, तीन लोग हुए मौत का शिकार

हादसा एक- पिकअप से भिड़ गया ऑटो, पलटने से एक व्यक्ति की दबकर मौत

हादसा दो- ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, दो लोगों ने दम तोड़ा

बदायूं। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की जान चली गईं। एक हादसा दातागंज रोड पर आमगांव के पास तो दूसरा दातागंज क्षेत्र के ढिलवारी गांव के पास हुआ। 

दातागंज निवासी 44 वर्षीय राजीव गुप्ता बृहस्पतिवार को शहर से अपने घर वापस जा रहे थे। वह एक ऑटो में बैठे थे। ऑटो जब आमगांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक पिकअप से उसकी भिड़ंत हो गई। इसके बाद ऑटो पलट गया और उसमें कई सवारियां दब गईं। यहां राजीव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सवारियों को काफी चोटें आईं। लोगों ने पिकअप चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। 

दूसरा हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। दातागंज क्षेत्र के गांव बेनी नगला निवासी बाबू की पत्नी रीना गर्भवती है। बुधवार को देर रात बाबू कुछ गांव वालों के साथ रीना को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से दातागंज सीएचसी गया था। यहां रीना को भर्ती कराकर सभी लोग बृहस्पतिवार सुबह गांव को लौट रहे थे। ढिलवारी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और खंती में जाकर पलट गई। इसके नीचे दबने से गांव निवासी 18 वर्षीय सुखपाल व 20 वर्षीय राकेश की मौत हो गई, जबकि बाबू समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

(फोटो- प्रतीकात्मक)

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto