कूड़े के ढेर ने किया सीढ़ी का काम, घर में घुसकर चोर ले गए साढ़े छह लाख का माल

कूड़े के ढेर ने किया सीढ़ी का काम, घर में घुसकर चोर ले गए साढ़े छह लाख का माल

बदायूं। उझानी में चोर एक घर से करीब साढ़े छह लाख का माल पार करके ले गए। इसमें 30 हजार की नगदी भी शामिल है। घर के पीछे पड़े कूड़े के ढेर ने सीढ़ियों का काम किया। 

उझानी के गांव लउआ में मनोज कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। मनोज के भाई अमित भी यहां रहते हैं। शुक्रवार सुबह जब वह जागे तो कमरे में सारा सामान इधर-उधर पड़ा था। इससे वह घबरा गये। उन्होंने अलमारी चेक की तो उसमें से जेवर गायब थे। इसके अलावा घर में रखे 30 हजार रुपये भी चोर ले गए थे। चोरों ने पूरा घर ढंग से खंगाल लिया था। जब वह छत पर पहुंचे तो जेवरों के खाली डिब्बे वहां पड़े मिले। पता चला कि मनोज के घर के पीछे कूड़े का बड़ा सा ढेर है, जिस पर चढ़कर चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे थे। परिवार वालों के मुताबिक नगदी मिलाकर चोर करीब साढ़े छह लाख का माल ले गए हैं। ,

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto