बदायूं। अपने खेत से मूंगफली की फसल देखकर आ रहे बालक को कुछ दबंगों ने घेरकर पहले गाली गलौज की और बाद में बंधक बनाकर एक निजी नलकूप की कोठरी में बंद करके करंट लगाया। दबंगों का कहना था कि बालक ने उनके खेत से भुट्टे तोड़ लिए थे।

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़सान निवासी रोहित 12 पुत्र सोहनपाल वाल्मीकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। विगत 12 मई को दोपहर के समय वह अपने खेत की मूंगफली की फसल देखकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मनीष पुत्र हरपाल के खेत की मेड़ के पास से निकलते समय गांव के ही कुछ लोगों ने मक्का के खेत से भुट्टा तोड़ने का आरोप लगाकर उससे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी रोहित को पीटने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक निजी नलकूप में बंधक बना लिया और करंट लगाया। चीखने पर आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग इकट्ठे हुए और रोहित की मां केला देवी भी वहां पहुंच गई। केलादेवी ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस फैसले का दबाव बना रही है। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच में बच्चों-बच्चों के साथ मक्का के भुट्टे तोड़ने को लेकर मारपीट की बात सामने आई है। दोनों पक्षों में सुलहनामा चल रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
932
-
बदायूं समाचार
605
-
गतिविधियां
476
-
राजनीति
152
Recent Comment
-
by हम्माद आलम
शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।
-
by आकाश पटेल
दम है भाई
-
by Anonymous
Good
SAB KI BAAT
