घर में घुसकर लूटपाट के बाद महिला की गला काटकर हत्या...जानिये बदायूं में कहां हुई वारदात

घर में घुसकर लूटपाट के बाद महिला की गला काटकर हत्या...जानिये बदायूं में कहां हुई वारदात

खबर अपडेट-

विधवा थी महिला, पति की कैंसर से हो चुकी है मौत, बेटा हापुड़ पुलिस में दरोगा बताया जा रहा

बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और जेवर लूटकर ले गए। मृतक का बेटा दरोगा है और इस समय हापुड़ में उसकी तैनाती है। 

घटना इस्लामनगर के गांव मोहसनपुर की है। यहां करीब 65 वर्षीय विधवा रातरानी रहती थी। उनके पति कुबेर सिंह की कैंसर से मौत हो चुकी है। महिला का बेटा मनवीर हापुड़ पुलिस में दरोगा है। बताते हैं कि सोमवार रात किसी समय बदमाश महिला के घर में घुस आए और लूटपाट की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया। महिला तुरंत ही खून से लथपथ होकर गिर गईं और उनकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला के कान में से कुंडल और जंजीर तोड़ ली तथा बाकी सामान लूट लिया। मंगलवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई है। मौक पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। 

------

चारपाई पर पड़ी थी लाश, नीचे खून ही खून

बदायूं। ग्रामीणों के अनुसार, रातरानी रोजाना सुबह ही घर के बाहर निकल आती थीं और सफाई आदि करती थीं। मंगलवार को जब वह काफी देर तक नहीं दिखाई दीं तो कुछ ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा। दरवाजा खुला होने के कारण ग्रामीण अंदर चले गए तो वहां चारपाई पर खून से लथपथ रातरानी की लाश पड़ी थी। चारपाई के नीचे खून ही खून फैला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto