पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती व हीमोफीलिया दिवस पर एचपी स्कूल में हुआ विशेष कार्यक्रम
बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती एवं विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा और समाज सुधार की शपथ ली।
इसके साथ ही विश्व हीमोफीलिया दिवस के अंतर्गत एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को इस विरासत में मिलने वाली रक्त संबंधित
बीमारी हीमोफीलिया के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप पांडे द्वारा इस बीमारी के प्रति सामाजिक संवेदना और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्कूल ने कक्षा नौ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस) विषय की शुरुआत की घोषणा की। कंप्यूटर साइंस के अध्यापक मयंक माहेश्वरी ने बताया कि यह विषय विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और नवाचार के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विद्यालय के निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। जब हम अतीत के महान नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए भविष्य की दिशा में भी नया कदम बढ़ा रहे हैं। एआई जैसे उभरते हुए विषयों से हमारे विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT