मास्टर चाबी लगाकर बाइक चुराते थे अलीगढ़ के चोर, पुलिस ने 15 बाइक कीं बरामद

मास्टर चाबी लगाकर बाइक चुराते थे अलीगढ़ के चोर, पुलिस ने 15 बाइक कीं बरामद

बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है। उनके पास से 15 बाइक और एक मास्टर चाबी बरामद हुई है, जिससे वह बाइक के लॉक खोलकर चुराते थे। इनमें दो चोर अलीगढ़ के और एक कासगंज का है। 

शहर समेत जिले के कई स्थानों से पिछले दिनों बाइक चोरी की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पुलिस इन चोरों के पीछे लगी थी। रविवार को सिविल लाइंस पुलिस को चोरों का नेटवर्क तोड़ने में सफलता मिल गई। पुलिस ने रविवार को नरेश, प्रमोद व दीपसिंह नाम के युवकों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे तीनों तथा उनके दो अन्य साथी दीपक व विजयपाल गैंग बनाकर आसपास के जनपदों में भीड़ वाले स्थानों पर घूमकर मास्टर चाबी से बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा लेते थे। अज्ञात चोरों से भी चोरी की मोटरसाइकिल खरीदते थे और इन चोरी की मोटरसाइकिल को खंडहर इमारतो में छिपा देते थे। मौका मिलने पर उनके इंजन और नंबर प्लेट बदलकर गांव देहात के लोगो को बेच देते थे। चोरों को पकड़कर बाइक बरामद करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार का पुरस्कार दिया है। 

-----

चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे चोर

बदायूं। पकड़े गए चोरों ने बताया कि उन्होंने कई बाइक चोरी करके खंडहर इमारत में छिपा रखी थीं और उन्हें किसी वाहन में भरकर बेचने के लिये ले जाने की फिराक मे खड़े थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 

------

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार 

1. नरेश निवासी ग्राम हसनपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ हाल पता बदायूं अड्डा एचडीएफसी बैंक के पीछे कस्बा व थाना बिल्सी 

2. प्रमोद निवासी ग्राम गौसपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ 

3. दीपसिंह निवासी ग्राम रोशननगर थाना सहावर जिला कासगंज

-----

गिरोह में ये भी हैं शामिल

1. विजयपाल निवासी हमीरपुर थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ 

2. दीपक निवासी गौसपुर थाना गंगीरी जिला अलीगढ


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto