रसायन विभाग की प्रतियोगिताओं में अंशिका व सदफ बी ने पाया पहला स्थान

रसायन विभाग की प्रतियोगिताओं में अंशिका व सदफ बी ने पाया पहला स्थान

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार की अध्यक्षता में दो विभागीय परिषद की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजधन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

प्रथम प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 से 12 बजे तक कराया गया, जिसका विषय रसायन विज्ञान से संबंधित 3 डी मॉडल (3 डी मॉडल इन केमिस्ट्री) बनाना था। इसमें 13 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राजधन, डॉ. अर्चना पाण्डेय व डॉ. सरिता गौतम उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अंशिका ने, द्वितीय स्थान अनम सलीम सैफी ने व तृतीय स्थान पूर्णिमा सक्सेना ने प्राप्त किया। 

द्वितीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अर्चना पाण्डेय, व डॉ. सरिता गौतम उपस्थित रहे थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी सिक्स सेमेस्टर की छात्रा सदफ बी ने, द्वितीय स्थान बीएससी सेकंड सेमेस्टर की छात्रा आंचल साहू ने व तृतीय स्थान बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा राधा तिवारी ने प्राप्त किया। अंत में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल के सभी निर्णायको के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में कार्यालय के सीताराम, रोहित कुमार, राजीव पाली आदि उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto