इन्हें भी जान लें....सपा, भाजपा और बसपा के अलावा ये हैं चुनाव मैदान में

इन्हें भी जान लें....सपा, भाजपा और बसपा के अलावा ये हैं चुनाव मैदान में

बदायूं। लोकसभा चुनाव के लिए सपा, भाजपा और बसपा के अलावा अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सोमवार को नाम वापसी के बाद इनके नाम फाइनल हो गए हैं। एक निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद तीन प्रमुख दलों समेत अब 11 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 

फाइनल सूची में अब समाजवादी पार्टी से आदित्य यादव, भाजपा से दुर्विजय शाक्य तथा बसपा से मुस्लिम खां एक दूसरे को पटखनी देने की मंशा पाले मैदान में डटे हैं तो स्वामी प्रसाद मौर्य की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से नीलम रानी पाल, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी से सुलेमान, लोकपार्टी से हरिराज सिंह प्रत्याशी हैं। इसके अलावा समरेर निवासी इशरत अली, आवास विकास कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार, अयोध्या की बीकापुर तहसील निवासी रामप्रताप मौर्य, सलेमपुर निवासी लता यादव तथा रुदायन निवासी संदीप कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले बिसौली निवासी किशोर कुमार पाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto