मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मनाई गई आंबेडकर जयंती

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मनाई गई आंबेडकर जयंती

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में ’भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 133 वां जन्मदिवस मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में मनाया गया।

मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल रेल प्रबंधक समेत अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल सहित शाखा अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा रेल कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। रेखा यादव ने कहा कि बाबा साहब अतीत में जितने प्रासंगिक थे उतने आज भी हैं। बाबा साहब ने भारतीय संविधान की रचना में अतुलनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रचना विश्व के 13 देशों के संविधानों के गहन अध्ययन के बाद तैयार की गई, जोकि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 

सहायक कार्मिक अधिकारी  सत्यनरायण, नरमू के जोनल अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी एवं राजाराम दिवाकर ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto