बच्चों की मौत से आक्रोशित कांग्रेसियों ने महिला अस्पताल में किया प्रदर्शन

बच्चों की मौत से आक्रोशित कांग्रेसियों ने महिला अस्पताल में किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जिला महिला अस्पताल में चार नवजात बच्चों की मौत का मामला

बच्चों की मौत के लिए योगी सरकार जिम्मेदारः अजीत यादव

बदायूं। महिला अस्पताल में चार नवजात बच्चों की मौत के लिए प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार है। अस्पताल में वेंटिलेटर की व्यवस्था न होने से नवजात बच्चों की जीवन रक्षा नहीं हो पा रही है। योगी सरकार महिला अस्पताल में आज तक वेंटिलेटर नहीं दे सकी है। जो चार सीपैप मशीनें आई हैं उनके संचालन को स्टाफ का प्रशिक्षण तक नहीं कराया गया है।

यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने महिला जिला अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान कहीं। महिला अस्पताल में शनिवार को चार नवजात बच्चों की मौत की खबर से आक्रोशित जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को महिला अस्पताल में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिल्सी को दिया। ज्ञापन में बच्चों की मौत की घटना की न्यायिक जांच कराने, महिला अस्पताल में वेंटिलेटर और सीपैप मशीनें लगाने, वेंटिलेटर और सीपैप मशीनें चलाने को प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती और मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि डॉक्टरों और सीएमएस की लगातार मांग के बाद भी प्रदेश सरकार ने वेंटिलेटर नहीं भेजे। चार सीपैप मशीनों को चलाने को प्रशिक्षित स्टाफ नहीं दिया, जिसके चलते बच्चों की मौत हुई। 

कांग्रेस नेता बफाती मियां व अनिल यादव ने कहा कि महिला जिला अस्पताल में घोर अनियमितताएं चल रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। मशीनों के अभाव में बच्चों की मौत हो रही है। इसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।


कांग्रेस नेता सुनीता सिंह, दीपक मिश्रा व आलोक सिंह  ने कहा कि हर महीने महिला अस्पताल में दर्जनों बच्चे वेंटिलेटर के अभाव में दम तोड़ देते हैं। दिसंबर में चालीस बच्चे वेंटिलेटर के अभाव में मर गए, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस नेता अहमद अमजदी, अमन खान व  जाविर जैदी ने कहा कि अगर वेंटिलेटर होते तो बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

प्रदर्शन में जाबिर जैदी, सलीम अंसारी, सोनपाल सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, नौशाद अली, साबिर, आलोक जोशी, प्रेमपाल, रईस अब्बासी, इमरान खान, राजा साहू, नरेश पाल,जाबिर गद्दी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto