राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में बदायूं को मिला प्रदेश में पांचवां स्थान

राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में बदायूं को मिला प्रदेश में पांचवां स्थान

बदायूं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा द्वारा चल रहे देशव्यापी राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक प्राथमिक सदस्यता करने में जनपद बदायूं को प्रदेश में पांचवा स्थान मिलने पर राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम, महामंत्री संगठन की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता को मंच पर अंगवस्त्र पहनाकर व बुके भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बदायूं के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी हैं और सदैव पार्टी के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर प्रदेश में अव्वल बने रहते हैं। 

प्राथमिक सदस्यता अभियान को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 20 नवम्बर 2024 तक कर दिया गया है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला सह-चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य, संदीप चौहान और अमित सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto