बदायूं ज्वैलर्स एसोसिएशन व भारत विकास परिषद ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
SAB KI BAAT
Jan 11 2026
2340
एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का किया सम्मान
बदायूं। बदायूं ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को पुलिस सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं माल्यार्पण करके किया।


दरअसल, पिछले कुछ समय में बदायूं के सराफा कारोबारियों से लूट की कई घटनाएं हुईं। इनमें जुगल किशोर, प्रहलाद लाल ज्वेलर्स से चेन की लूट, खितौरा मे दिनदहाड़े हुई सराफ के यहां लूट, गुलडिया में सर्राफ के हुई लूट प्रमुख है। इन घटनाओं का जिले की पुलिस ने न केवल सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए न केवल अपराधियों को पकड़ा बल्कि लूट का माल भी बरामद कराया। इसी परिप्रेक्ष्य में इस कार्यक्रम का

आयोजन किया गया था। इस मौके पर एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों समेत सिविल लाइंस टीम, कोतवाली टीम, महिला थाना टीम को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने भविष्य में भी पुलिस टीम द्वारा इसी तरह जनता के दुख दर्द को अपना दर्द समझकर कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजन में हरिकृष्ण वर्मा, बालकृष्ण वर्मा, मोहित गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष आरके उपाध्याय व रचना शंखधार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT