शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0- का जारी हुआ रिजल्ट, मेधावियों ने जीते लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट फोन

शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0- का जारी हुआ रिजल्ट, मेधावियों ने जीते लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट फोन

शेखूपुर स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में चार जनवरी को हुई थी प्रतियोगिता

बदायूं। शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026 में जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार में लैपटॉप जीता है। इसका रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया। अब 23 जनवरी को शेखूपुर स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।



शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0-2026  की परीक्षा विगत चार जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम सोमवार को शिखर इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट https://sip-budaun.co.in पर घोषित कर दिया गया है। संस्थान प्रबंधन ने बताया

कि शिखर विज़्डम क्वेस्ट का उद्देश्य जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

-------

ये रहे प्रथम पुरस्कार विजेता, मिला लैपटॉप

बदायूं। इस प्रतियोगिता में सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज जवाहर नगला की नीति राठौर, ब्लूमिंग फ्लॉवर इंग्लिश स्कूल, बिसौली की स्तुति वार्ष्णेय, बाबा इंटरनेशनल बिल्सी के अग्रिम चांडक, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर उझानी के प्रताप यादव तथा शिवदेवी सरस्वती विद्या मन्दिर के रिशु यादव ने प्रथम स्थान पाकर लैपटॉप जीता है।

------

इन्होंने जीता टैबलेट

बदायूं। बाल विद्यापीठ के लक्ष्य राजपूत, एपीएस इंटरनेशनल के भुवनेश कुमार, एसके इंटर कॉलेज के लक्ष्य पाल, मदर एथेना के सिद्धार्थ गुप्ता, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल के दिनेश, भूदेवी वार्ष्णेय के राकेश, एपीएस इंटरनेशनल के अभिषेक कश्यप, फ्लोरेंस नाइंटिंगल के अरीब हुसैन, पीएमश्री जीजीआईसी दातागंज की अलशिफा एवं भगवान सिंह मेमोरियल धर्मपुर की रूबी ने द्वितीय स्थान पाकर टैबलेट जीता।

------

मिला स्मार्ट फोन

बदायूं। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर उझानी की नियति वार्ष्णेय, एसटी केएम इंटर कॉलेज की तान्या, एपीएस इंटरनेशनल उझानी की अंबिका मित्तल, श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज लभारी के आकाश, शिव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर की अनुराधा, एसके इंटर कॉलेज के आलोक सिंह, अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत की वैष्णवी गुप्ता, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर के अनुज कुमार, एसके इंटर कॉलेज के अफनान, फ्लोरेंस नाइंटिंगल के अपूर्व यादव, ब्लूमिंगडेल की नेहा शाक्य एवं एपीएस इंटरनेशनल की दीपांशी सक्सैना ने तृतीय स्थान पाकर स्मार्टफोन जीता है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto