यात्रियों से भरी बस हुई अनियंत्रित, खंती में जाकर पलटी, फिर इतने लोग हुए काल का शिकार...

यात्रियों से भरी बस हुई अनियंत्रित, खंती में जाकर पलटी, फिर इतने लोग हुए काल का शिकार...

अवैध रूप से चलाई जा रही थी बस, परमिट कहीं का और कहीं हो रहा था संचालन

बदायूं। दातांगज क्षेत्र में एक अनियंत्रित बस खंती में जाकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई है। हादसा अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। कई यात्री चोटिल हुए हैं। 

बस ककराला के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है जो बदायूं-दातांगज मार्ग पर चलाई जा रही थी। चर्चा है कि इस बस का परमिट किसी और मार्ग का है जबकि इस रोड पर इसका संचालन अवैध रूप से हो रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। बस में सवार 15 दिन के बालक कन्हैया, डहरपुर निवासी महीपाल, गिधौल निवासी प्राची, उसकी मां 60 वषीर्य बीनू, बदायूं निवासी नूरजहां, मोहसिन आदि यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। 

(खबर अपडेट थोड़ी देर में )


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto