पहले भाई का सिर फोड़ दिया, फिर फंदे से लटककर दे दी जान...बदायूं की इस जगह पर हुई ऐसी वारदात

पहले भाई का सिर फोड़ दिया, फिर फंदे से लटककर दे दी जान...बदायूं की इस जगह पर हुई ऐसी वारदात

बदायूं। दो भाइयों में पहले जमकर मारपीट हुई। बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर फोड़ दिया और उसके बाद जाकर फंदें पर लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर का है। बताया जाता है कि गांव निवासी लालाराम के पांच लड़के हैं जो पंजाब व दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर रहकर काम करते हैं। कुछ दिनों से लालाराम की पत्नी जयदेवी की तबीयत खराब थी  तो लालाराम के तीन बेटे दिलीप, मनवीर और नरेंद्र यहंा अए हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात गांव में किसी के यहां दावत थी, जहां शराब भी परोसी गई थी। दिलीप और मनवीर ने भी यहां शराब पी। 

ग्रामीणों के अनुसार, घर आकर दिलीप और मनवीर जब घर पहुंचे तो वहां दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इसी दौरान दिलीप ने मनवीर के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया, जिससे

मनवीर का सिर फूट गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। मनवीर का अस्पताल में इलाज चल रहा थ कि इधर दिलीप ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। छोटे भाई नरेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इधर, बताते हैं कि घटना के बाद मनवीर भी लापता है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto