मदर एथीना स्कूल में पोषण सप्ताह में स्वास्थ्यवर्धी भोज्य पदार्थों के विषय में बताया
SAB KI BAAT
Sep 03 2025
1710
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बुधवार को पोषण सप्ताह के अंतर्गत तीसरे दिन सत्या हाउस के विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटिका के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धी भोज्य पदार्थों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत उनको जूस, फ्रूट सलाद एवं अंकुरित अनाजों के सेवन से होने वाले लाभों के विषय में बताया गया। इसके अलावा जंक फूड के अपनाने से स्वास्थ्य में होने वाले हानिकारक प्रभावों के विषय में भी जागरूक किया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें हमारे द्वारा किया गया भोजन अहम भूमिका निभाता है। अतः वर्तमान में युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य लाभ के लिए संतुलित आहार अपनाए जाने के बारे में ज्ञान प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT