बदायूं के हरेश पाल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया पाई 37 वीं रैंक

बदायूं के हरेश पाल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया पाई 37 वीं रैंक

पिता नरेश पाल सिंह बिलारी में बीडीओ के पद पर हैं तैनात

बदायूं। मुरादाबाद जिले के ब्लॉक बिलारी में तैनात खंड विकास अधिकारी नरेश पाल सिंह के पुत्र बदायूं निवासी हरेश पाल सिंह ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर बदायूं का नाम रोशन किया है। 

हरेश ने शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल-65 एंट्री में सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 37 पाई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हरेश पाल, बीडीओ नरेश पाल सिंह और नीरू कुमारी के पुत्र हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के दौरान ही हरेश ने सेना में जाकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया था और उसी दिशा में उन्होंने अथक प्रयास किए। हरेश के चयन की खबर मिलते ही उनके परिचितों में उत्सव जैसा माहौल है। परिजनों ने इसे उनके कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम बताया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने कहा कि हरेश की सफलता से जिले के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर हरेश पाल सिंह ने यह साबित कर दिया है कि संकल्प और परिश्रम के दम पर हर मंज़िल पाई जा सकती है। उनके परिवार और शुभचिंतक आशा कर रहे हैं कि आने वाले समय में वे और ऊंचाइयां छुएंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto