झेलने को रहिए तैयार...अबकी बार 50 पार ?

झेलने को रहिए तैयार...अबकी बार 50 पार ?

और गर्म रहेगा मंगलवार, पारा जाएगा 49 पार

बदायूं। भीषण गर्मी ने इस बार लोगों के छक्के छुड़ाकर रख दिए हैं। मई में जब यह हाल है तो जून में क्या होगा, इसका अंदाजा लगाकर ही लोग परेशान हैं। आईएमडी के अनुसार, बदायूं का पारा सोमवार को 47.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम पारा 34.2 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम पारा 49.2 डिग्री तथा न्यूनतम 32.7 डिग्री रहने का अनुमान है। नौतपा के नौ दिन लोगों को भारी पड़ने वाले हैं। फिलहाल इससे राहत के कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। 


गर्मी इस बार रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। बीते शनिवार को तो राजस्थान के फलोदी का पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया था। मंडल की बात करें तो बदायूं का तापमान सबसे ज्यादा हो रहा है। सोमवार को मंडल में सबसे ज्यादा पारा 47.9 डिग्री बदायूं का रहा तो सबसे कम शाहजहांपुर का 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी बदायूं का पारा 49 के पार पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में महसूस किया जा सकता है कि गर्मी का आलम क्या रहने वाला है। 

-----

ये रहा मंडल के जिलों का तापमान और पूर्वानुमान

जिला   
   सोमवार    
मंगलवार (पूर्वानुमान)
बदायूं   
47.9     
49.2
बरेली  
42  
42  
पीलीभीत  
46.6  
49
शाहजहांपुर  
 41 
40

-----

बरेली और शाहजहांपुर में वार्मनाइट की चेतावनी

बदायूं। जब किसी भी जगह के रात के तापमान में असामान्य तरीके से तेजी आती है तो उसे वार्मनाइट कहा जाता है। इसमें अमूमन पारा 35 डिग्री से पार हो जाता है। ऐसे में आईएमडी के अनुसार बरेली और शाहजहांपुर में दो रात वार्म नाइट की चेतावनी जारी की गई है। 

----
काम होंगे तो निकलेंगे ही...पर संभलकर
बदायूं। गर्मी में दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच घर से न निकलने की सलाह देने वालों की कमी नहीं है लेकिन जिसे जरूरी काम होगा तो वह तो घर से निकलेगा ही। और, इतनी गर्मी में कोई बगैर काम के निकलेगा क्यों। पर ये जरूरी है कि काम से निकलें तो सावधानी जरूर रखें। अपने सिर को अंगोछे से ढककर रखें और पर्याप्त पानी पीकर चलें। संभव हो तो पानी की बोतल अपने पास रखें। ज्यादा गर्मी लगे तो कहीं भी खड़े होकर बर्फ वाले जूस आदि शीतल पेय एकदम लेने से बचें। जेब में एक कच्चा प्याज डाल लें तथा गर्मी से एकदम किसी एसी वाले कमरे में न जाएं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto