जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा, लूट लिए दो लाख रुपये

जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा, लूट लिए दो लाख रुपये

बदायूं। जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने एक युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के पास रखे दो लाख रुपये भी लूट लिए। पीटने के बाद हमलावर युवक को मरणासन्न स्थिति में छोड़ गए, जिसे परिवार वालों ने बरेली भर्ती कराया है। 

उघैती क्षेत्र के गांव कोठा निवासी सुबोध कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके भतीजे रोहित गुप्ता की सरिया सीमेंट आदि की दुकान इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में स्थित है। विगत 10 मई को रोहित अपनी दुकान से दोपहर दो बजे दो लाख रुपये का पेमेंट लेकर घर रखने आ रहा था। गांव के बाहर पीपल के पेड़ के पास उसे कोठा निवासी सुरेंद्र सिंह व थाना जुनावई के गांव करियामई निवासी मुकेश मिल गए। दोनों कार में सवार थे जबकि उनके साथ कुछ अज्ञात लोग बाइक पर सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के आते ही इन लोगों ने कार से उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रोहित गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। रोहित के सिर में रॉड मारी गई, जिससे उसका सिर फूट गया। उसके कई जगह गुम चोंटे भी लगीं। इसके बाद हमलावरों ने उसके पास रखे दो लाख रुपये लूट लिए। शोर सुनकर वहां तमाम लोग आ गए, जिन्हें देखकर हमलावर उसे धमकी देते हुए भाग गए। 

सूचना पर पहुंचे परिवार वाले रोहित को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार वाले उसे बरेली ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto