संगीत में हो रहे प्रवीण, टेक्नोलॉजी की भी ले रहे जानकारी

संगीत में हो रहे प्रवीण, टेक्नोलॉजी की भी ले रहे जानकारी

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप में छात्र-छात्राएं जहां संगीत की विधा में प्रवीणता हासिल कर रहे हैं वहीं उन्हें कंप्यूटर के द्वारा टेक्नोलॉजी की जानकारी भी दी जा रही है। इधर, कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों का क्रिकेट मैच एचपी फील्ड पर चल रहा है। मैच का फाइनल 24 मई को होगा। 

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से छात्रों के अंदर मौजूद विविध विधाओं का प्रकटिकरण होता है। इसके साथ ही सर्वांगीण विकास होता है। समर कैंप में डांस, ढोलक वादन, कंप्यूटर, मेहंदी,कला, ताइक्वांडो एवं क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक टोली में रुचि चौहान, वर्षा यादव, प्रियंका सक्सेना, आकाशी सैनी, सेजल सक्सेना, आरती पाठक, रुद्र माहेश्वरी, अनोज सक्सेना, अनुराग यादव, अनुज पटेल, शांति स्वरूप राजपूत रहे। इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, राजेश कुमार शर्मा, रुचि माहेश्वरी, दीक्षा गोस्वामी, नेहा राठौर, राजीव गंगवार, हिमांशु उपाध्याय उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto