सड़क की दुर्दशा समेत कई समस्याओं से भाकियू आक्रोशित, अधिकारियों को चेतावनी

सड़क की दुर्दशा समेत कई समस्याओं से भाकियू आक्रोशित, अधिकारियों को चेतावनी

बदायूं। बिनावर से बिडोलिया पिलासी मार्ग की दुर्दशा से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मार्ग की हालत सही कराने की मांग जिम्मेदारों से की। इस मौके पर किसानों से संबंधित अन्य मुद्दे भी उठाए गए। 

शुक्रवार को भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि गोवंशीय पशु और बिजली कटौती किसानों को तबाह कर रही हैं। गांवों में गोवंशीय पशु सैकड़ो की संख्या में खुले घूम रहे हैं। प्रशासन कागजों पर गौशालाओं के नाम पर पैसा निकाल रहा है। उन्होंने सदर तहसील के गांव सिरसौली का भी मुद्दा उठाया। कहा कि किसानों से वन विभाग द्वारा जो ठगी की गई है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वन विभाग बेलगाम हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा से बाहर है। गांव सिरसौली में खुली बैठक करके जांच होनी चाहिए। 

मोहम्मदपुर बिहार में पप्पू सैफी के आवास पर बैठक करते हुए सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि गांव में जमीन पर विद्युत तार झूल रहे हैं। जान माल का खतरा है। उन्होंने कहा इस समय संविदा कर्मी हड़ताल करके अपनी मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मियों की समस्याओं का हल किया जाना चाहएि। 

सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सैफी ने कहा कि बिनावर से मोहम्मदपुर बिहार पर पुलिया टूटी हुई है। गंगा एक्सप्रेस वे बनाने के लिए डंपरों ने कई मार्गों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो कोई भी जनहानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। चेतावनी दी कि सड़कों का निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। 

इस अवसर पर ब्लॉक सलारपुर प्रवक्ता बृजपाल प्रजापति, कैसर अली, साबिर हुसैन, सुरेश दीवान, इकबाल, औरंगज़ेब, सलामत, कैलाश, सुलेमान, जाने आलम, शराफत, भूरे, फिरासत आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto