बदायूं। आगामी 28 मार्च को भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला मुख्यालय पर महापंचायत कर सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया जाएगा।
इस संबंध में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई पंचायत में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि उझानी के पालिया गांव में सैकड़ो लोगों से केवाईसी के नाम से अंगूठा लगवाकर ठगी कर ली गई। उन्होंने कहा कि आजकल किसानों से लूट और व्यापारियों को छूट है। जब तक गेंहू की सरकारी खरीद होगी तब तक किसानों का गेहूं का भाव बढ़ेगा नहीं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भारी विद्युत कटौती की जा रही है। इस समय विद्युत कटौती किसानांें की बर्बादी है।
मंडल प्रवक्ता ने कहा कि किसानों को खेती को नुकसान पहुंचाकर ही पूंजीपति और उद्योगपतियों के हवाले की जा सकती है। पंचायत में इसके अलावा भी अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि 28 मार्च के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह में अपराह्न 11 बजे तक आ जाएं। इस अवसर पर मंडल सचिव विनोद बाबू सक्सेना, जिला महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना, राजेश कुमार सिंह, शंकरलाल राजपूत, भीमसेन राजपूत, इरफान अली, अजब सिंह राजपूत, रामबाबू कश्यप, पूरनलाल पाली, वीरेंद्र पाली आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good