असलहा दिखाकर रुकवाई बाइक, पूछी जाति...फिर दंपती को लूटकर भाग गए बदमाश

असलहा दिखाकर रुकवाई बाइक, पूछी जाति...फिर दंपती को लूटकर भाग गए बदमाश

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को दिनदहाड़े लूट लिया। बदमाशों ने पहले असलहा दिखाकर बाइक रुकवाई और फिर उनकी जाति पूछी। इसके बाद बदमाशों ने जेवर और नकदी लूटी और फरार हो गए। विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट भी की गई। 

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव काजी सहौरा निवासी सरजन अपनी पत्नी मीना को उसके बरेली स्थित मायके से बुलाने गया था। शुक्रवार को दोनों बाइक से बदायूं की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने बिनावर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद और घटपुरी के बीच उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए

                            -लूट का शिकार सरजन-

असलहा दिखाकर रुकवा लिया। असलहे देखकर सरजन डर गया। उसने जैसे ही बाइक रोकी। इसके बाद बदमाशों ने सरजन से उसकी जाति पूछी। जैसे ही सरजन ने अपना नाम पता और जाति बताई उसके बाद बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी और मीना के गले में पडा सोने का हार व मंगलसूत्र समेत चांदी के अन्य जेवर उतरवा लिये। 

-------

कार आती देख भागे बदमाश

बदायूं। जब बदमाश दंपती से लूटपाट कर रहे थे कि तभी औरंगाबाद माफी की ओर से उन्हें एक ईको कार आती दिखाई दी। कार देखकर बदमाशों ने जल्दी से जेवर लूटे और बाइक से भाग गए। सरजन के अनुसार, बदमाश नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार थे। 

-------

बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमें गठित

बदायूं। घटना के बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथ अधीनस्थों को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं। इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव व सीओ सिटी रजनीश कुमार भी उनके साथ रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Ashish

    Best hai

    quoto
  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto